Breaking News

जुलाई से रोजाना लगेगी 10 लाख डोज: योगी

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना महामारी नियंत्रित हो रही है। वायरस अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन संक्त्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है। बीते 24 घंटों में 2,89,943 सैम्पल जांचे गए, जिसमें सवा लाख सैम्पल आरटीपीसीआर माध्यम से टेस्ट किये गए। इसी अवधि में संक्त्रमण के 468 नए केस सामने आए हैं और 1,221 मरीज कोरोना संक्त्रमण से मुक्त हुए हैं। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। 


वर्तमान में 8,986 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.2 फीसदी हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 71 हजार 852 प्रदेशवासी कोविड संक्त्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टीम नाइन को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। 12 दिनों में लगभग 46 लाख लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया है। 24 घंटों में 18 से 44 आयु वर्ग के 2,35,683 लोगों सहित 04 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन कवर लिया है। 02 करोड़ 29 लाख 35 हजार 815 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।उन्होंने बताया कि  किसानों के हित में गेहूं खरीद 15 जून के बाद भी जारी रखने की जरूरत है। जब तक किसान आएंगे, गेहूं खरीद जारी रहेगी। कोरोना महामारी के बीच इस वर्ष गेहूं खरीद में उतर प्रदेश ने नया कीर्तिमान रचा है। 10 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ हुआ है। 72 घंटे के भीतर भुगतान  कराया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं की हर दिन मॉनीटरिंग की जाएं। कोविड महामारी के कारण इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं।


स्थिति सामान्य होने पर इन बच्चों को अंकसुधार का अवसर भी दिया जाए। प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में सुविधानुसार ऑनलाईन परीक्षा कराई जानी चाहिए। उच्च शिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक परीक्षाफल जारी कर सितंबर के दूसरे पखवारे से नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जानी चाहिए। ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति सामान्य है। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। स्वीकृत 427 ऑक्सीजन प्लांट में से 87 प्लांट ्त्रिरयाशील हो चुके हैं। कोविड संक्त्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्त्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्त्रमण को फिर बाधा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस बल स्त्रिरय रहे।

Edit by : Vishal Jaiswal

कोई टिप्पणी नहीं