Breaking News

प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना प्रेमी को पड़ा महंगा

परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर रस्सी से बांधकर चप्पलों से पीटा 

हरदोई। प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना प्रेमी को महंगा पड़ गया।परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया रस्सी से बांधकर घसीटा गया और उसकी चप्पलों से पिटाई भी की गयी है।रस्सी से बंधे प्रेमी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एएसपी ने कहा ,मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जा रही है।



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शाहाबाद कस्बे का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को शक होने पर परिजनों ने पकड़ लिया और फिर तालिबानी सजा दे दी।परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर रस्सी से बांधा और चप्पलों से पीटा।रस्सी से बंधे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक शाहाबाद कस्बे का ही रहने वाला है। 

बताया जाता है कि महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो गई है।युवक का किसी तरह से महिला से संपर्क हुआ ,जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग में चल गया।युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया हुआ था इसी बीच परिजनों ने देख लिया और उसको पकड़ लिया बांधकर जमकर पीटा। युवक को बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं