Breaking News

बाबू जी के त्याग, बलिदान, समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता : अनिल सिंह

Shri Ramjanki Times

मौरावाँ उन्नाव। श्री राममंदिर अयोध्या निर्माण के पुरोधा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती माही संस्था कार्यालय मौरावां में मनाईं गयी।

      जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी नें कहा कि कल्याण सिंह "बाबू जी' ने राम मंदिर निर्माण के लिए सत्ता सुख का परित्याग किया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है, आज भाजपा बाबू जी के सपनें को संजोने का काम कर रही है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मीडिया प्रभारी बृजेश शुक्ला ने कहा कि कल्याण सिंह जी का जीवन ही राम के काज के लिए हुआ था जिसका उदाहरण है कि सत्ता का सुख उनके जीवन में मायनें नहीं रखता था।

 बाबू जी के त्याग, बलिदान, समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान दूरभाष के माध्यम से विधायक अनिल सिंह नें कहा कि बाबू जी की स्मृतियां हम सबका मार्गदर्शन करती रहेंगी आपके आदर्शों पर सदैव चलने का प्रयास करेंगे।

   जयंती में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह, संतोष सिंह, ओमू त्रिपाठी, गुडलक सिंह, रामलाल शुक्ला, चंदन शर्मा, सोनी सिंह, सचेन्द्र यादव, दीपक अवस्थी,प्रमोद सिंह, सोनू गुप्ता उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं